बदायूं, मार्च 10 -- बदायूं में मौसम एक बार फिर पलट गया। सुबह के समय अचानक कोहरे में केवल यातायात को प्रभावित किया बल्कि मॉर्निंग वॉक पर आने जाने वाले लोग भी परेशान रहे। मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोग अचंभित हैं। पिछले तीन दिनों दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी से तेज गर्मी होने से लोगों ने पंखा व कूलर चलाना शुरू कर दिया मंगलवार तड़के चार बजे आसमान अचानक कोहरा छाने से यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लाइट चला कर सुबह के समय गुजरना पड़ा। मौसम में अचानक बदलाव से लोग अचंभित हैं। मार्च के महीने में अमूमन कोहरा देखने को नहीं मिलता। बुधवार सुबह हल्की ठंड के चलते लोगों को पंखे व कूलर बंद करने पड़ेडॉक्टर का कहना है मौसम में बदलाव हो रहा है, इसको लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोहरे के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.