बदायूं, मार्च 18 -- बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पांच गोकश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि दो को भागने के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। घटना में एक सिपाही भी घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, चमरपुरा के जंगल में टेढ़ा घाट पुल के पास गोकशी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में नईम पुत्र फुन्दन निवासी भवानीपुर खल्ली, कौशर पुत्र इस्माइल व इसराइल पुत्र इस्माइल निवासी घूरनपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जंगल में कांबिंग के दौरान शाहरूख पुत्र अच्छन निवासी बाजपुर और अली हसन पुत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.