फिरोजाबाद, मई 11 -- जिला बदायूं के बुझानी थाने में तैनात कैंसर से पीड़ित मुख्य आरक्षी की रविवार रात आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह छह माह से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिला मैनपुरी के थाना बेवर के गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी 52 वर्षीय नेत्रपाल सिंह पुत्र सुलखान सिंह वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बदायूं के बुझानी थाने में थी। वह छह माह से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। हालत गंभीर होने पर परिजन ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रविवार रात नौ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.