नई दिल्ली, जनवरी 30 -- चार धाम के लिए बरेली मंडल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों के बीच मंथन तेजी से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे के पास बदायूं के बिनावर में हेलीपैड बनाने की तैयारी है ताकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को भी इसका लाभ मिल सके।उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए बरेली मंडल से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। लंबे समय से यहां से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग उठ रही है, ताकि बुजर्गों के साथ ही दिव्यांग भी आसानी से चार धाम यात्रा के लिए जा सकें। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने इसके लिए प्रयास शुरू किए थे। अब यह प्रयास तेजी से हकीकत की ओर बढ़ रहे हैं। कमिश्नर की इस संबंध में उत्तराखंड के अधिकारियों से कई राउंड की वार्ता हो चुकी है, जो नया प्रस्ताव तैयार हुआ है, उसमें गंगा एक्सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.