अमरोहा, फरवरी 14 -- गजरौला,(अमरोहा) संवाददाता। हरिद्वार से लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर शुक्रवार से बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर जीरो ट्रैफिक कर दिया गया। वहीं दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रात में किसी वक्त हल्का ट्रैफिक वन-वे कर निकाला जाएगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात है। आला अफसर भी गश्त कर रहे हैं। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है, जिसके चलते कांवड़ियों की संख्या स्टेट हाईवे पर बढ़ने लगी है। गुरुवार को हरिद्वार से लौटने वाले हजारों की संख्या में कांवड़िये गजरौला से होकर गुजरे। इनमें बदायूं, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ आदि के कावंड़िये भी शामिल रहे। कावंड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर...