अमरोहा, जनवरी 7 -- गजरौला, संवाददाता। मंगलवार को बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर दिन में कई बार जाम लगा। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे लेकिन स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। बीते तीन से लगातार लग रहे जाम को लेकर लोगों में रोष बना है। गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर चौपला पर बेरिकेडिंग कर यातायात पुलिस ने गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों को रोकते हुए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। चौपला चौकी के सामने संभल की दिशा से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर पुल के नीचे से निकाला गया। वहीं बिजनौर की तरफ से आने वाले वाहनों को भी इसी तरह डायवर्ट किया गया। ऐसे में चौपला चौकी के पास रोजाना लगने वाले जाम से कुछ देर के लिए मुक्ति मिली लेकिन इसके बाद दिन में कई बार जाम लगा। एमडीए कालोनी से काम के लिए शहर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.