बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू
अमरोहा, जुलाई 31 -- शिवभक्तों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच शुक्रवार को प्रशासन ने बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया। जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात कर भारी व हल्के चार पहियां वाहनों का रूट डायवर्ट किया। गौरतलब है कि गुरुवार से ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर आदि जिलों के कांवड़िये मंडी धनौरा व बछरायूं क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने को लेकर कांवड़ियों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए रसूलपुर पुलिस चौकी, पत्थरकुटी चौराहा व नौगावां रेलवे क्रॉसिंग के पास से वाहनों का डायवर्जन लागू किया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: सोमवार रात आठ बजे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.