बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। बदायूं-पुवाया स्टेट हाईवे से दो माह तक भारी वाहन नहीं निकलेंगे, क्योंकि बेलाडांडी पुल से दातागंज के बीच चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है, इसके साथ ही कुछ स्थानों पर पुलिया का निर्माण कराया जायेगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी की ओर से बदायूं एवं शाहजहांपुर डीएम को पत्र जारी किया गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएननरेश कुमार ने बदायूं एवं शाहजहांपुर के डीएम को पत्र भेजा है, जिसमें कहा है कि बदायूं-पुवाया स्टेट हाईवे पर रामगंगा बेलाडांडी पुल से दातागंज के मध्य पुल एवं पुलियों का नवनिर्माण कराया जाएगा, इसके चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाये। इस मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है, जिसके कारण भारी वाहनों के आवागमन से काम करने में असुविधा हो रही है। इस मार्ग पर भारी वाहनों के निकलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.