बदायूं, मार्च 13 -- Crime News: बदायूं डबल मर्डर (Badaun Double Murder) में मारे गए डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की मां रानी का आरोप है कि सब मिलीभगत है, सब ठाकुर हैं और उनके भाई-बंधु हैं। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के साथ डीएम व एसएसपी पर भी आरोप लगाए। कहा कि उनके बेटे को लगातार धमकी मिल रही थीं। डीएम व एसससपी से सुरक्षा मांगी थी। कई बार मिलने भी गये थे लेकिन दोनों अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंगी। यह सब मिले हुए हैं। हर्षित मिश्रा की मां ने बिलखते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, 'धमकी मिल रही थी, एसपी को बताया और DM के पास भी गए। विधायक के भी पास गए। सबके पास गए और वो जब जाते थे तो विधायक जी कभी इनकी तरफ कहते थे, कभी रामू की तरफ कहते थे। वह अधिकारी परसों से आए हुए थे और जब आज ये मर्डर हो गया तो...