बदायूं, मार्च 4 -- बदायूं, संवाददाता। बदायूं क्लब में रात्रि में फाग उत्सव आयोजित किया गया। होली के रंग बरसे कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों से लोगों ने समां बांध दिया। इस दौरान गुलाल एवं फूलों की होली खेली गयी एवं एक दूसरे को शुभकामनायें दी। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर करायी। संस्कृति विभाग के कलाकार रवि प्रकाश डांस ग्रुप द्वारा गणेश वंदना पर प्रस्तुति दी गयी। सदर विधायक ने कहा कि कहा कि बदायूं क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर हैं। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। रिचा अशेष द्वार...