बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं। बदायूं क्लब में रविवार के लिए क्लब के सदस्यों और पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु ने किया। उन्होंने इस मैच के आयोजन के लिए क्लब एवं पदाधिकारियों की सराहना की। मैच के मैन ऑफ द मैच अक्षज रस्तोगी रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से अपनी टीम को जीत दिलाई। पत्रकार इलेवन के कप्तान अंकित गुप्ता एवं बदायूं क्लब इलेवन के कप्तान डॉ. अक्षत अशेष ने टास किया, जिसमें अंकित गुप्ता ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बदायूं क्लब इलेवन के बल्लेबाजों ने निर्धारित 15 ओवर में शानदार प्रदर्शन कर 174 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हर्षित सक्सेना ने शानदार 45 रन नावाद, अक्षज रस्तोगी के बेहतरीन 36 रन, ईशान के तेज 22 एवं रचित गोयल की सधी पारी की...