लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं के सीबीजी प्लांट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शनिवार को किए पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं के सीबीजी प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अवगत कराना है कि दोषी पहले ही गिरफ्तार है, परंतु इसके बाद भी कोई साजिश की संभावना दिखती है तो प्रदेश सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीबीजी प्लांट की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.