बदायूं, अप्रैल 9 -- जिले के प्रतिभाशाली युवा डायरेक्टर के रूप में ख्याति प्राप्त राहुल आर्य अब टीवी इंडस्ट्री के बाद फिल्मी दुनिया में अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। वर्षों तक ज़ी टीवी, ज़ी सलाम जैसे प्रतिष्ठित चैनलों पर काम करने के बाद, राहुल ने अब अपनी पहली शॉर्ट फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। इस फिल्म की शूटिंग बदायूं और आसपास के जिलों में शुरू हो चुकी है। राहुल की कड़ी मेहनत और विजन से बनी यह फिल्म जल्द ही प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित की जाएगी। स्थानीय प्रतिभा का यह वैश्विक सफर जिले के लिए गर्व का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...