हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी एक मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते हल्द्वानी में पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मजदूर के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक मूल दातागंज, बदायूं उत्तर प्रदेश और हाल रामपुर रोड, निकट आईटीआई के पास रहने वाला 27 वर्षीय शिवम पेशे से मजदूर था। वह लंबे समय से हल्द्वानी में ओवरहेड टैंक निर्माण में कार्य कर रहा था। यहां वह किराये के कमरे में अपने साथियों संग रहता था। पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शिवम लापता हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...