बदायूं, जून 20 -- पड़ोसी जनपद संभल के जुनावई क्षेत्र के जमालपुर स्थित जंगल में एक निजी नलकूप पर करंट दौड़ने से पांच भैंसों की मौत हो गई। इस हादसे में सहसवान तहसील क्षेत्र के एक पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय पशुपालक काफी परेशान हैं। बदायूं जिले के गांव समसपुर मलिक फत्ता निवासी अवधेश पुत्र कुंवर सिंह शुक्रवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए गांव से सटे जमालपुर के जंगल में गए थे। इसी दौरान भैंसें एक निजी नलकूप पर पानी पीने लगीं। तभी अचानक पानी में विद्युत करंट प्रवाहित हो गया, जिससे सात भैंसें उसकी चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में एक पर प्राथमिकी हादसा इतना गंभीर था कि पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें करंट से झुलस गईं। हादसे की सूचना पर जुनावई पुलिस मौके पर पहुंची और मा...