बदायूं, अप्रैल 20 -- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 16 से 18 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में जिले के मार्शल आर्ट्स योद्धाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता और जुझारूपन के दम पर 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता ने बताया कि सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने सीनियर टीम पूमसे में स्वर्ण पदक जीतकर टीम का नेतृत्व किया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आगरा का जलवा, जीते 18 स्वर्ण सहित 21 पदक अन्य स्वर्ण विजेताओं में उर्वा खान, पूर्णिमा गुप्ता, देविका त्रिपाठी, नैना सारस्वत, यश सारस्वत, दर्श स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.