बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में मारे गए हर्षित मिश्र के परिवारीजनों से मिले राहुल
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लखऊ एयरपोर्ट पर बुधवार को एचपीसीएल के बदायूं प्लांट में मारे गए डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिवारीजनों से मुलाकात की। राहुल ने परिवारीजनों को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।हर्षित के परिवारीजनों ने राहुल गांधी से उपरोक्त हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग रखी। पीड़ित परिवार के सदस्य वैभव मिश्रा ने बताया की जो एसआईटी जांच कमेटी बनी थी उसे 16 दिन में रिपोर्ट देनी थी। हालांकि, ढाई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक एसआईटी जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी। राहुल ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.