बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं। बदायूं में पदस्थ संभागीय निरीक्षक (आरआई) एआरटीओ के पद पर पदोन्नत हुये। पदस्थापना बदायूं में होने के बाद उन्हें शाहजहांपुर में अधिकारी न होने के चलते सप्ताह में तीन दिन के लिये भेजा था। इसके बाद उन्हें शाजहांपुर अटैच किया गया। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले विकास यादव परिवहन विभाग में आने से पहले भरतीय जल सेना (इंडियन नेवी) में अपनी सेवायें दे चुके हैं। मंगलवार को प्रयागराज में बैठी डीपीसी में विकास यादव को एआरटीओ के पद पर पदोन्नति की मोहर लगा दी। विकास को अब एआरटीओ के रूप में पदस्थापना के आदेश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.