बरेली, अगस्त 8 -- बरेली। बदायूं-तिलहर-दातागंज मार्ग के करीब 27.20 किलोमीटर हिस्से को टू लेन और पेव्ड शोल्डर के साथ विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में सात करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के शासनादेश के अनुसार बदायूं में राज्य मार्ग संख्या-126 के किमी 95.230 से 122.430 तक सड़क का काम कराया जाएगा। इस हिस्से में सड़क को टू लेन बनाने के साथ पेव्ड शोल्डर भी तैयार किया जाएगा। इससे वाहनों के आवागमन में आसानी होगी और सड़क की मौजूदा स्थिति में सुधार आएगा। यह भी पढ़ें- Badaun News: साढ़े तीन करोड़ से बनेगी सात से 10 मीटर चौड़ी सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...