बरेली, अप्रैल 23 -- भाई के सगाई समारोह में शामिल होकर मंगलवार शाम को घर वापस जा रही बदायूं की महिला के ऑटो में पर्स से गहने चोरी हो गए। पर्स में नकदी और लाखों के गहने आदि सामान था। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। ऑटो की तलाश को पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी कुसुमलता अपने भाई की सगाई में पीलीभीत रोड स्थित ग्रीन लेमन होटल आई थीं। कार्यक्रम के बाद मंगलवार शाम वह बजरंग ढाबा के पास से ऑटो में पुराना बस स्टैंड जाने को सवार हो गईं। श्यामगंज चौराहे से ऑटो में दो लड़कियां और एक महिला भी बैठीं। यह भी पढ़ें- ऑटो में बदायूं की महिला का पर्स चोरी, कोतवाली पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज तीनों बरेली कॉलेज गेट के पास उतर गए। इसी दौरान उनमें से किसी ने पर्स से सोने की कंठी, एक जोड़ी सोने के झाले, ...