बिजनौर, फरवरी 26 -- तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता, बरेली जोन का शुभारंभ एसपी अभिषेक झा ने रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड पर कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर किया। बुधवार को उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी अभिषेक झा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। पुरुष बास्केटबॉल में पहला मैच अमरोहा और बदायूं के बीच खेला गया, जिसमें बदायूं ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला सम्भल और बरेली के बीच हुआ, जिसमें सम्भल की टीम 14-10 से विजयी रही। तीसरे मैच...