आगरा, अप्रैल 4 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में चोरी की नौ बाइक बरामद हुई हैं। साथ ही आरोपियों से 1.120 किग्रा नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि एसपी ओम प्रकाश सिंह ने एसओजी, सर्विलांस व कासगंज कोतवाली की टीम गठित कर वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। बीती रात सोरों रोड पर जिला अस्पताल के निकट चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। बाइक रुकवाकर चेकिंग की तो इनके पास से 1.120 ग्राम नशीला पाउडर डायजापॉम मिला। बरामद बाइक भी चोरी की बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.