बदामावाला में गुलदार का आंतक, दिनदहाड़े बकरी पर किया हमला
विकासनगर, जून 12 -- पछुवादून क्षेत्र के बदामावाला में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे चाय बागान के समीप एक गुलदार ने दिनदहाड़े बकरी पर हमला कर दिया। मालिक ने साहस दिखाते हुए किसी तरह से गुलदार से बकरी को छुड़ाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बदामावाला निवासी कालीचरण की बकरी सुबह घर के पास चर रही थी। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले गुलदार ने बकरी पर हमला बोल दिया और उसे घसीटकर ले जाने लगा। बकरी मालिक कालीचरण ने साहस दिखाते हुए किसी तरह गुलदार के चंगुल से बकरी को छुड़ाया, लेकिन तब तक बकरी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार चाय बागान और आसपास के इलाकों में लगातार देखा जा रहा है। कई बार वह आबादी के करीब भी पहुंच चुका है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.