चंदौली, अप्रैल 8 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत आलम खातोपुर में सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सालय भगवान भरोसे चल रहा है। इस चिकित्सालय पर दर्जनों गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलती है, लेकिन चिकित्सालय सुविधाओं का अभाव है। लोगों का इलाज केवल कागजों पर हो रहा है। वहां मरीजों को न बैठने की व्यवस्था है और न ही दवा है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। गांव निवासी तेजप्रताप सिंह, रणविजय सिंह, बंटी सिंह, आलोक, किशन कुमार, बबलू सहित अन्य का कहना है की पहले चिकित्सालय निजी मकान में चलता था। बाद में गांव के पंचायत भवन पर चलने लगा। जबकि अस्पताल के नाम ग्राम पंचायत में भूमि आवंटित है। लेकिन धन नहीं मिलने से ग्राम पंचायत के भवन में अस्पताल संचालन किया जा रहा है। सुविधाएं नहीं होने से मरीज लौट जा रहे हैं। इससे उन्हें दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.