चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार है। डॉक्टरों की कमी है। संसाधनों का अभाव है। सुदूरवर्ती इलाकों का तो हाल और भी बुरा है। डॉक्टरों की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में डॉक्टर के कुल पद 220 हैं। मात्र 87 डॉक्टर कार्यरत हैं। 133 पद खाली है। सदर अस्पताल में भी जितनी चिकित्सकों की जरूरत है उतना नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक की भी कमी है। पूरा सिस्टम भगवान भरोसे चल रहा है। जनसंख्या के हिसाब से जिले में एक सदर अस्पताल चाईबासा और चक्रधरपुर में एक अनुमंडल अस्पताल है। मझगांव प्रखंड के रेफल अस्पताल में 11 डाक्टरों के पद स्वीकृत है, जिसमें से चार डॉक्टर पदस्थापित हैं। यहां 10 स्टाफ के स्वीकृत पद हैं, जिसमें मात्र तीन पदस्थापित हैं। पीएचसी घोड़ाबंधा में दो डॉक्टर के स्वीकृत पद ह...