गंगापार, जून 16 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और देखभाल के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद शंकरगढ़ के कुछ गोवंश आश्रय बदहाल हैं। गोवंश भीषण गर्मी में तपती टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं और उन्हें हरे चारे के बजाय सूखा भूसा खिलाया जा रहा है।ग्राम पंचायत टिकरोही कला के सोनपुर स्थित गोवंश आश्रय स्थल में मंगलवार को 135 गोवंश मौजूद रहे। आश्रय स्थल में हरे चारे की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी। गोवंशों को केवल सूखा भूसा खिलाया जा रहा था। भीषण गर्मी के बीच टीन शेड के नीचे रह रहे गोवंश गर्म हवाओं और तेज धूप से परेशान नजर आए। जानकारी लेने पर पता चला कि यहां पर चार व्यक्ति नियुक्त हैं परंतु मौके पर कोई नहीं था। ग्राम पंचायत देवरी बेनी के मजरा मड़वा स्थित गोवंश आश्रय स्थल की स्थिति और भी चिंताज...