हजारीबाग, सितम्बर 17 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के पांतीतिरी में हुए मुठभेड़ में मारे गए विष्णुगढ़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ अनुज उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश द्वारा कई खूंखार नक्सली घटनाओं को अंजाम देने पर सरकार ने उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था। फिलहाल वह भाकपा माओवादी संगठन में केन्द्रीय कमेटी सदस्य के पद पर था। उस पर सरकार ने भले ही एक करोड़ का इनाम घोषित किया था, पर उसके परिवार के लोग फटेहाल की जिंदगी जीने को विवश हैं। विष्णुगढ़ के भंडेरी में सहदेव सोरेन का कच्चा मकान के अलावा एक पक्का मकान भी है। उस पक्का मकान का प्लास्टर भी नहीं हुआ है। उसकी पत्नी पार्वती देवी आज भी जंगल से लकड़ियां चुनकर चूल्हा जलाती है। उसके दो बच्चे भी हैं जो रांची एवं हजारीबाग में पढ़ाई करते हैं। उसकी पत्नी ने बताया कि पति सहदेव सोरेन कभी घर नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.