फरीदाबाद, मई 4 -- पलवल, अजित कुमार। लाडियाका से रूँधी तक जाने वाली सड़क बेहद खराब हो गई है। गहरे गड्ढों के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क बनाने की मांग उठाई है। गांव लाडियाका से रूँधी तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़कर मिट्टी में मिल गई है। इस रास्ते से दर्जनभर गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं, लेकिन खराब हालत के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है। यह भी पढ़ें- जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई है। संजय, प्रेम और सूरज समेत अन्य लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से पलवल शहर आना-जाना होता है। इसके अलावा हिदायतपुर, बाता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.