बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बढ़ी उम्मीद
महोबा, जून 16 -- महोबा, संवाददाता। बुंदेलखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए एम्स की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग की बैठक में बुंदेलखंड में एम्स की मांग का समर्थन किया जिससे एम्स की मांग को बल मिला है। पूर्व सांसद की पहल रंग ला रही है। जिले में लंबे समय से एम्स की मांग उठाई जा रही है। पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने पूर्व में सदन में एम्स की मांग उठाई थी। अब एम्स की मांग का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियां बन रहा है। बुंदेलखंड में एम्स की घोषणा बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगी। पृथक बुंदेलखंड राज्य और एम्स की मांग को लेकर लंबा संघर्ष करने वाले बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने कहा कि बुंदेलखंड बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहा है। लंबे समय से बुंदेलखंड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.