बदहाल स्थिति में कुर्साकांटा पीएचसी का टायलेट, गंदगी और टूटे किबाड़ी के कारण अनुपयोगी
अररिया, जून 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पीएचसी में बना शौचालय बदहाल स्थिति में है। पूर्व से बने शौचालय में फैले गंदगी और टूटे किबाड़ी रहने के कारण शौचालय उपयोग लायक नहीं रहा है। यही कारण है कि डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के अलावे पीएचसी आने वाले रोगियों व उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर महिला डॉक्टर व महिला स्वास्थ्य कर्मियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। वहीं पीएचसी में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में आठ लाख 16 हजार 536 रुपया की लागत से चापाकल सहित दस सीट का शौचालय बनाया गया था। लेकिन संवेदक के द्वारा पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराये जाने और हैंड ऑवर नहीं करने से इसका उपयोग नहीं हो रहा है। इसके कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय परिसर, बेसिन और कक्ष तक में गंदगी व्याप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.