बदहाल सहकारी समिति से किसानों को समय से नहीं मिल रही खाद
कानपुर, जून 24 -- रसूलाबाद,संवाददाता। तहसील क्षेत्र के जिताई पुरवा गांव में दशकों पहले बनाई गई सहकारी समिति बदहाल हो गई है। भवन जर्जर होने से विभाग ने संचालन बंद कर दिया इससे किसानों को 6 किलोमीटर दूर वंशी निवादा समिति तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। रसूलाबाद क्षेत्र के जिताई पुरवा गांव स्थित सहकारी समिति पर बर्रा ठर्रा, शहबाजपुर,कुढ़रा, मकरंदपुर आदि गांवों के किसान खाद बीज लेने पहुंचते थे लेकिन पिछले कुछ सालों से भवन जर्जर होने के चलते समिति का संचालन बंद कर दिया गया। अब किसानों को खाद लेने के लिए अन्य समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गांव निवासी सत्तार अली, दुर्गेश,पप्पू सिंह, श्याम सिंह आदि ने बताया कि पहले समय से स्थानीय स्तर पर खाद उपलब्ध हो जाती थी,लेकिन समिति बंद होने से उन लोगों को वंशी निवादा व मल्हपुर समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.