लखनऊ, अप्रैल 13 -- शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंत्री के निरीक्षण के दौरान कई इलाकों में गंदगी और कूड़े के ढेर मिलने के बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की नोटिस जारी कर दी है। 4 अप्रैल को जोन-7 के इंदिरानगर, भूतनाथ मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर अत्यधिक गंदगी, कूड़े के ढेर और सफाई व्यवस्था की बदहाली सामने आई। हालात देखकर मंत्री ने मौके पर ही नाराजगी जताई और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- नगर आयुक्त की बैठक में नहीं गए नगर स्वास्थ्य अधिकारी 6 अप्रैल को भी गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली मिली। जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।...