बदहाल सड़क से ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल
हापुड़, जून 15 -- हापुड़ के गांव असौड़ा स्थित अमन कॉलोनी में पिछले तीन वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में सड़क निर्माण न होने से आवागमन बाधित हो गया है और लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव और कीचड़ की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने जाने में कठिनाई होती है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। यह भी पढ़ें- बदहाल सड़क से ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल बता दें कि तहसील क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित अमन कॉलोनी में लगभग 20 हजार की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.