चंदौली, मार्च 23 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज-डुमरी मार्ग से निकली अमरसीपुर संपर्क सड़क की हालत इन दिनों बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने और जगह-जगह उखड़ जाने के कारण इस मार्ग से आवागमन करना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद से सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। लेकिन अब तक इसकी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण महमूद आलम ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन चुका है। गड्ढों से भरी सड़क पर चलने के कारण मोटरसाइकिलों में बार-बार खराबी आ रही है। जिससे वाहन मालिकों को अतिरिक्त आर्थ...