सहरसा, मई 8 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। एनएच 107 के विस्तारीकरण कार्य की धीमी रफ्तार आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। अधूरा निर्माण कार्य और जर्जर सड़क के चलते राहगीरों, वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मनोरी चौक स्थित ओवरब्रिज के अंडरपास सड़क से गुजरने के दौरान सब्जी लदा एक ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कीचड़मय गड्ढे में पलटे ऑटो को बाहर निकाला गया। मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। यह भी पढ़ें- मरम्मत के एक माह में जर्जर हुई बेंगाबाद-चतरो की सड़क लगातार बारिश से सड़क दलदल में तब्...