मऊ, मार्च 7 -- मऊ, संवाददाता। रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा गढ़वा में समस्याओं का अंबार है। गांव की टूटी सड़कें, जाम नालियां और चहुंओर गंदगी का अंबार गांव के विकास की पोल खोल रहे हैं। ग्राम पंचायत में विकास के दावों की हकीकत जमीन पर कहीं भी नजर नहीं आती है, जबकि पंचायत का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। विकास के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने का दावा किया गया, लेकिन गांव की तस्वीर जस की तस है। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाएं कागजों तक सीमित रहीं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बदतर है। रत्नपुर ब्लॉक के गढ़वा गांव की सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिनमें बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। कीचड़ और जलभराव से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। दोपहिया वाहन फिसलते हैं और बुजुर्गों एवं बच्चों को खास दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.