हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बदहाल सड़क और पेयजल संकट के समाधान के लिए रविवार को रामपुर रोड स्थित वार्ड 19 में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम और जल संस्थान की कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं। वार्ड की सड़कें वर्षों से बदहाल पड़ी हैं। पर्वतीय मोहल्ला फेस दो और सावित्री कॉलोनी में नालियों का निर्माण नहीं किए जाने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। वहीं क्षेत्र में आठ दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। इसकी सूचना जल संस्थान को दिए जाने के बाद भी समाधान नहीं किया गया। जिम्मेदार विभागों में लगातार शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस ...