कौशाम्बी, मई 25 -- विकास खंड नेवादा अंतर्गत ग्राम सभा तरना के तरनी गांव में मुख्य संपर्क मार्ग का हाल इन दिनों बदहाल है। भीषण गर्मी के दौरान करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क जलभराव का शिकार हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे आए दिन राहगीर जहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं वहीं ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तरनी गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क के गड्ढों में जगह-जगह लोगों के घरों का पानी भर जाने से ग्रामीणें के अलावा आने-जाने वाले राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नाली न होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आती है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क पर नालियों का...