बलरामपुर, जून 25 -- उतरौला, संवाददाता। नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र में पाइपलाइन और अन्य विकास कार्यों के लिए महीनों पहले खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। कार्य पूरा होने के बाद भी कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे नगर की गलियां और मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क मरम्मत केवल कागजों तक सीमित रह गई है। जगह-जगह गड्ढे, उभरी सड़कें और असमान सतह होने से पैदल यात्रियों के साथ-साथ दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुहर्रम के अवसर पर नगर में निकलने वाले जुलूसों और बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई है। यह भी पढ़ें- जलजमाव में चार घंटे तक फंसा रहा ताजिया और अखाड़ा, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश नागरिकों का कहना है...