गंगापार, फरवरी 8 -- क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर सफर करना आसान नहीं बल्कि चुनौती भी बन गया है। गांव को जोड़ने वाली ऐसी कोई ऐसी सड़क नहीं, जिस पर आरामदेह सफर कर सकें। बिना हिचकोले खाए ऐसी सड़कों से गंतव्य तक नहीं पहुंच सकते। कहने को सड़क है पर कही कही तालाब जैसी नजर आ रही हैं। कुछ सड़कें ऐसी हैं, जिस पर राह चलना दूभर हो गया है। वाहन से आने-जाने वाले को छोड़ दीजिए यहां पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। मंत्री हो या फिर अन्य जनप्रतिनिधि सबने सड़कों के नाम पर जनता को धोखा दिया, जिसका खामियाजा राहगीर भुगत रहे हैं। क्षेत्र महरूपुर गांव को हाइवे से जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब है।दर्जनों गांव के राहगीरों का सफर आराम के बजाए दर्द में तब्दील हो चुका है। हर दिन राहगीर बदहाल व जर्जर सड़क का दंश झेल रहे हैं। निर्माण के नाम पर धन पानी की तरह भले ही बहाया जाता हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.