बदहाल सड़कों को लेकर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
मैनपुरी, जून 4 -- सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हाईवे से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। विकासखंड किशनी की ग्रामसभा चौराईपुर (मकरंदपुर) में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति से नाराज किसानों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान/प्रशासक सहदेव सिंह चौहान भी मौजूद रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिक व किसान रामप्रताप चौहान ने बताया कि किशनी-मैनपुरी मुख्य मार्ग से मकरंदपुर को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की एक किलोमीटर लंबी सड़क और मकरंदपुर से कृपालपुर जाने वाली जिला पंचायत की 500 मीटर सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दोनों सड़कें जमीन में धंस गई हैं और इनमें इतने गहरे खड्डे हो चुके हैं कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़कों के खराब होने का सीधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.