मेरठ, जनवरी 2 -- सरधना। गुरुवार को भाकियू किसान सभा गुट की बैठक मोहल्ला मंडी चमारान में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। इसमें नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही नगर की बदहाल सड़कों पर भी चिंता जताई। निर्णय लिया कि यदि जल्द ही सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। चौधरी निखिल राव ने कहा कि सरधना नगर में सड़कों की बदहाल स्थिति, जगह-जगह टूटी नालियां, जलभराव की समस्या तथा डेयरियों से निकलने वाले पशुओं के गोबर एवं गंदगी से फैल रहे प्रदूषण ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है। इन समस्याओं को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही नगर की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सरधना तह...