बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर। बाढ़ व बारिश से बदहाल नौ सड़कों की मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बदहाल सड़कों के मरम्मत पर 14 करोड़ 89 लाख 90 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। गड्ढायुक्त सड़कें मरम्मत होने से 50 गांवों की करीब डेढ़ लाख आबादी को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के दोनों डिवीजन प्रांतीय व निर्माण खंड को पहली किस्त 69 लाख 70 हजार रुपये शासन से कार्य शुरू कराने के लिए आवंटित कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को सात संपर्क मार्गों के नव निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। गौर रमवापुर में रमवापुर से गुलालडीह तक संपर्क मार्ग निर्माण एक करोड़ 96 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। खगईजोत कल्याणनगर मार्ग से महजिदिया नरगोजवा लालपुर पोखरहवा होते हुए प्रतापपुर चौराहा तक संपर्क मार्ग निर्माण पर तीन करोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.