लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- तहसील परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की जर्जर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र सुधार की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार गौतम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि तहसील के खतौनी काउंटर के ऊपर लगी टीन शेड टूटी हुई है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि तहसील परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। अधिवक्ताओं ने हैंडपंप की रीबोरिंग कराने तथा आरओ सिस्टम को ठीक कराने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा तहसील परिसर की खराब सड़कों को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.