हल्द्वानी, जून 24 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। दो माह से बदहाल रामपुर रोड के सुधारीकरण की मांग के लिए बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर विशाल वर्मा, अंजलि वर्मा, शिवम वर्मा, संजीव, अतुल राजपाल, वीरेंद्र जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बदहाल रामपुर रोड को ठीक करने के लिए प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...