रायबरेली, मार्च 21 -- परशदेपुर (रायबरेली) संवाददाता। परशदेपुर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही रोजेदार ईदगाह व मस्जिदों की ओर उमड़ने लगे, जहां हर चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह के बाहर लगे मेले में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया, किसी ने जलेबी का स्वाद लिया तो किसी ने गुब्बारे, मिठाइयां और आइसक्रीम खरीदी। ईदगाह में मौलाना इस्लाम नदवी ने नमाज अदा कराई, नूरानी मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद जैद तथा जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद यूनुस मजहरी ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.