बदहाल मार्ग किनारे पटिया विहीन नाली से परेशानी
मऊ, जून 2 -- सूरजपुर। विकासखंड दोहरीघाट अंतर्गत रोशनपुर गांव से रोशनपुर बंधा जाने वाले मार्ग के किनारे बनी नाली पर खुली होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटिया विहीन खुले नाले के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेषकर रात के समय और बरसात में लोगों को अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीण सुमित्रा देवी व रोशन खातून ने बताया कि नाली खुली होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा पशुओं के गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाली पर सुरक्षा पटरी लगवाने की मांग की है, ताकि मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.