देवरिया, अप्रैल 15 -- भरथुआ(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी क्षेत्र में अमृत सरोवरों का हाल बेहाल है। दो साल पूर्व अमृत सरोवरों को बनाने में ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारीयों ने पानी की तरह पैसा बहाया, इसके बावजूद भी स्थिति यह है कि इन सरोवरों में पानी नहीं है। अमृत सरोवर सूखे पड़े हुए हैं कहीं कोरम पूरा करने के लिए नलकूप से पानी भरा गया है तो वहां तक पशुओं के पहुंचने का रास्ता नहीं है। पानी देखकर उसमें पशु घुस भी गया तो उसमें से उसका निकलना मुश्किल होता है। सब कुछ जानकर ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी व मनरेगा के डीसी चुप्पी साधे हुए हैं। अमृत सरोवरों की दशा काफी दयनीय है, सरोवरों पर लोगों के बैठने को कोई व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों ने सरोवरों में पानी भरने की मांग की है।

ह...