बदहाल गोशाला से चुनार शिफ्ट किए गए गोवंश
मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद l गोवंश संरक्षण के लिए प्रदेश साकार गोशालाओं पर लाखों, करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन सीखड़ ब्लॉक के सीखड़ गोशाला में पशुओं की हालत देख सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यहां गोवंश की स्थिति इतनी खराब है कि वे अपने पैरों पर खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं। किरकिरी के बाद आनन फानन में उन्हें मैजिक वाहन में क्रूरता पूर्वक लाद कर अन्यत्र शिफ्ट किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सीखड़ गोशाला में गोवंश, बछड़े दो फिट कीचड़ में खड़े और बैठने को विवश थे। कींचड़ के चलते उन तक चारा-पानी पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था। यह भी पढ़ें- सीखड़ गोशाला से अन्यत्र शिफ्ट किए गए गोवंश भूख और बीमारी से पशु इतने कमजोर हो गए कि जमीन पर गिरे पड़े थे l उठ-बैठ भी नहीं पा रहे थे l गोशाला में गंदगी का अंबार लगा है l कीचड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.