विकासनगर, मई 9 -- प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल पछुवादून ने विकासनगर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर रोड स्थित कैंप कार्यालय से डाकपत्थर चौक तक आक्रोश रैली निकालकर सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चंदन सिंह सजवाण ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं से आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा और अस्मिता की रक्षा के लिए यूकेडी का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। यह भी पढ़ें- बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में यूकेडी ने डाकपत्थर चौक पर किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.